Friday, 30 August 2013

लाइफ ऑफ पाई

बड़ा होकर,

'ज़ेबरा' का बच्चा, ज़ेबरा बना
'हाइना' का बच्चा, हाइना बना
'ओरैंगउटान' का बच्चा, बना, ओरैंगउटान 
और 'टाइगर' का बच्चा,
टाइगर बन गया 

लेकिन, हैरानगी ये 
कि इंसान के 
कितने ही सारे 

मासूम, 
दिलकश,
और "इंसानी" बच्चे 

जब बड़े हुए ...

तो उनमे से 
एक भी बच्चा 
इंसान ना बना ...

कुछ ज़ेबरा बन गए 
कुछ हाइना बने
कुछ बने ओरैंगउटान
और बाकी के 

टाइगर बन गए

No comments:

Post a Comment