Friday 30 August 2013

कौन किसका अंडा है?

ये तो, तब भी, आसान सवाल है 
कि मुर्गी ने अंडा बनाया 
या फ़िर अंडे ने मुर्गी बनाई 

जटिल सवाल तो ये है, 
कि खुदा ने इंसान बनाया 
या खुद इंसान ने खुदा बनाया 

कौन किसका अंडा है?

'खुद' इंसान का अंडा - 'खुदा' है  
कि 'खुदा' का अंडा - 'इंसान खुद' 

और अगर नहीं है, 
दोनों में से कोई, 
किसी का अंडा 

तो इस लिहाज़ से 
'खुदा' - 'खुद' का अंडा हुआ !
और 'खुद इंसान' - अंडा हुआ 'खुद' का !  

लेकिन, फ़िर.
क्या इसका मतलब
ये भी हुआ, कि 

खुदा मुर्गी है ?

बड़ा जटिल सवाल है !!

1 comment: