Friday 30 August 2013

बात वही है .. 'फ़रमाना' बदल जाता है

बात वही है 
'फ़रमाना' बदल जाता है 

ख्व़ाब वही है 
'ठिकाना' बदल जाता है 

दिल तो है दिल,
'बहलाना' बदल जाता है

जाम वही है 
'पैमाना' बदल जाता है 

साज़ वही है 
'अफ़साना' बदल जाता है 

दिल तो है दिल,
'बहलाना' बदल जाता है

वक़्त वही है 
'नज़राना' बदल जाता है 

दर्द वही है 
'चिल्लाना' बदल जाता है 

दिल तो है दिल,
'बहलाना' बदल जाता है

ज़ुर्म वही है 
'हर्ज़ाना' बदल जाता है 

हर्ज़  वही है 
'घबराना' बदल जाता है 

दिल तो है दिल
'बहलाना', बदल जाता है

No comments:

Post a Comment